Stocks To Watch: मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही एक्शन वाले स्टॉक्स- जानिए क्या हैं बड़े अपडेट?
Stocks To Watch: मंगलवार को शेयर बाजार खुलते ही एक्शन वाले स्टॉक्स- जानिए क्या हैं बड़े अपडेट?
WPIL Ltd: कंपनी की साउथ अफ्रीका स्थित सब्सिडियरी को METSI KEMATLA JV से MCWAP2 प्रोजेक्ट के लिए एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हुआ है. यह प्रोजेक्ट Trans Caledon Tunnel Authority (South Africa) के लिए पूरा कराया जाएगा. कंपनी को मिले इस कॉन्ट्रैक्ट का कुल मूल्य लगभग ₹426 करोड़ है. इस ऑर्डर के तहत WPIL की सब्सिडियरी MCWAP2 प्रोजेक्ट के लिए इलेक्ट्रो-मैकेनिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन वर्क्स की पूरी जिम्मेदारी निभाएगी. कंपनी को यह कार्य 48 महीनों के भीतर पूरा करना होगा. कंपनी का शेयर सोमवार को 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 387.30 रुपये पर बंद हुआ.
Astrazeneca Pharma- Sun Pharma: कंपनियों ने ने सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद जानकारी दी है कि कंपनी ने सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ भारत में Sodium Zirconium Cyclosilicate (SZC) के लिए दूसरी ब्रांड पार्टनरशिप की है. भारत में हाइपरकलीमिया (Hyperkalaemia) के इलाज के लिए Sodium Zirconium Cyclosilicate (SZC) की उपलब्धता बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप की गई है. यह दोनों कंपनियों के बीच दूसरा ब्रांड पार्टनरशिप मॉडल है, जिसके तहत SZC को भारत में दो अलग-अलग ब्रांड नामों से प्रमोट और डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा. Astrazeneca का शेयर सोमवार को 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 9,135.00 रुपये पर बंद हुआ. जबकि Sun Pharmaceutical का शेयर 0.39 फीसदी की तेजी के साथ 1,764 रुपये पर बंद हुआ.
Tata Power: Tata Power Renewable Energy Limited (TPREL), जो देश के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अग्रणी कंपनी है और Tata Power की सब्सिडियरी है, ने राजस्थान के बीकानेर जिले के कर्णीसार भाटियान में NHPC के लिए 300 MW AC (450 MWp DC) क्षमता वाला DCR कंप्लायंट सोलर प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है. कंपनी का शेयर सोमवार को 1.12 फीसदी की की तेजी के साथ 392.75 रुपये पर बंद हुआ.
JSW Infra: कंपनी ने ओमान की सरकारी खनन कंपनी मिनरल्स डेवलपमेंट ओमान (MDO) के साथ एक महत्वपूर्ण एग्रीमेंट किया है. इस एग्रीमेंट के तहत JSW Infra की स्टेप-डाउन होल्डिंग सब्सिडियरी JSW Overseas FZE ओमान में एक नई पोर्ट कंपनी South Minerals Port Company SAOC (Port SPV) में 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. सोमवार को कंपनी का शेयर 0.20 फीसदी की तेजी के साथ 281.45 रुपये पर बंद हुआ.
HCL Tech : IT सर्विसेज कंपनी HCLTech ने सोमवार (17 नवंबर) को बताया कि कंपनी ने चिपमेकर Nvidia के साथ मिलकर सांता क्लारा, कैलिफोर्निया में एक नया इनोवेशन लैब शुरू किया है. यह लैब एंटरप्राइज कंपनियों को फिजिकल AI और कॉग्निटिव रोबोटिक्स आधारित इंडस्ट्री एप्लिकेशंस को एक्सप्लोर, विकसित (incubate) और बड़े पैमाने पर लागू करने में मदद करेगी.
Mphasis: सूत्रों के मुताबिक, Blackstone जल्द ही आईटी सर्विस कंपनी Mphasis में अपनी हिस्सेदारी कम करने की तैयारी कर रही है. प्राइवेट इक्विटी फर्म संभावित ब्लॉक डील से पहले निवेशकों की मांग का आकलन कर रही है. इस आकलन के बाद बिक्री का आकार तय किया जाएगा. सितंबर तिमाही के अंत में Blackstone की कंपनी में 40.1% हिस्सेदारी थी, जो BCP Topco IX Pte Ltd नामक इकाई के जरिए रखी गई थी.
TVS Motors: कंपनी ने केन्या में TVS Apache RTR 180 को लॉन्च किया है. इस लॉन्च के लिए कंपनी ने अफ्रीका में अपने लंबे समय से जुड़े डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर Car & General के साथ साझेदारी की है। अफ्रीका में TVS Apache की एंट्री कंपनी के लिए एक बड़ा माइलस्टोन मानी जा रही है. कंपनी का शेयर सोमवार को 2.54 फीसदी की तेजी के साथ 3,472.50 रुपये पर बंद हुआ.
Fairchem Organics Limited: कंपनी ने जानकारी दी है कि कंपनी का बोर्ड 20 नवंबर 2025, गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है. यह बैठक ऑडियो-वीज़ुअल माध्यम से आयोजित होगी, जिसमें कंपनी के फुली पेडअप इक्विटी शेयरों के बायबैक प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा. कंपनी ने बताया कि यह फैसला SEBI के Buy-Back of Securities Regulations, 2018 (संशोधित) के अनुरूप लिया जाएगा. कंपनी का शेयर सोमवार को 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 631.20 रुपये पर बंद हुआ.
Angel One: ब्रोकरेज फर्म Angel One ने सोमवार को बताया कि कंपनी की ग्रुप जनरल काउंसिल और सीनियर मैनेजमेंट पर्सनल मीनल महेश्वरी शाह ने अपने पद से इस्तीफ दे दिया है. कंपनी के अनुसार उनका आख़िरी कार्य दिवस 31 जनवरी 2026 होगा. कंपनी ने यह भी साफ किया है कि अजीत सिन्हा को 5 जनवरी 2026 से नया जनरल काउंसिल नियुक्त किया गया है. Angel One ने कहा कि बदलाव की यह प्रक्रिया तय समय के अनुसार पूरी की जाएगी और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को भी भेजी जाएगी
Paytm: CNBC आवाज़ को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रीमियम डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म Paytm में बड़ा निवेशक ब्लॉक डील के जरिए हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है. सूत्रों के अनुसार कंपनी के शेयरहोल्डर SAIF Partners Fund अपनी कुल 2 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है. इस ब्लॉक डील का फ्लोर प्राइस प्रति शेयर 1281 रुपये तय किया गया है.
JSW Energy ने सोमवार को जानकारी दी कि कंपनी के डायरेक्टर (फाइनेंस) प्रितेश विनय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रितेश विनय पिछले 13 सालों से JSW ग्रुप से जुड़े हुए थे और अब वे ग्रुप के बाहर नए करियर अवसरों की तलाश करेंगे. कंपनी ने बताया कि विनय 31 दिसंबर 2025 तक अपने वर्तमान पद पर कार्यरत रहेंगे ताकि नेतृत्व बदलने की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके और बोर्ड को उपयुक्त उत्तराधिकारी चुनने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.


Post a Comment