Header Ads

Regaal Resources IPO: 23% तक पहुंचा इस आईपीओ का GMP, जानिए अलॉट हुआ तो कितना मुनाफा होगा?

 

Regaal Resources IPO: 23% तक पहुंचा इस आईपीओ का GMP, जानिए अलॉट हुआ तो कितना मुनाफा होगा?



Regaal Resources IPO कुल 306 करोड़ रुपये का है, जिसमें 210 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 96 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. कंपनी इस फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी कामकाज के लिए करेगी.


Today's Best Stocks:- 10 से ज्यादा स्टॉक में आज दिखेगा एक्शन, होगा खबरों का असर

Regaal Resources IPO: रीगल रिसोर्स (Regaal Resources) के आईपीओ ने पहले ही दिन बाजार में तहलका मचा दिया है. मंगलवार, 12 अगस्त को मिले जबरदस्त रिस्पांस ने निवेशकों का बढ़ता विश्वास साफ दिखाया है. ग्रे मार्केट में भी इस आईपीओ का प्रीमियम (GMP) काफी मजबूत बना हुआ है, जो उत्साह को और बढ़ा रहा है. मेनबोर्ड आईपीओ में सब्सक्रिप्शन आज से शुरू हुई है और यह गुरुवार, 14 अगस्त तक चलेगी. आइए जानते हैं कि इस आईपीओ में निवेशकों ने कितनी दिलचस्पी दिखाई, किस कैटेगरी ने सबसे ज्यादा आवेदन किए, और ग्रे मार्केट में प्रीमियम की क्या स्थिति है.

Regaal Resources IPO: सब्सक्रिप्शन स्टेटस

बीएसई के मुताबिक पहले दिन रीगल रिसोर्सेज का आईपीओ करीब 6 गुना ज्यादा सब्सक्राइब हुआ. आम निवेशकों ने 5.58 गुना, बड़े निवेशकों ने 10.77 गुना और संस्थागत निवेशकों ने 2.94 गुना हिस्सेदारी के लिए आवेदन किया. कुल मिलाकर, कंपनी ने जितने शेयर (2,09,99,664 शेयर्स) जारी किए थे उससे लगभग छह गुना शेयर्स (12,47,21,568) मांग आई.



आईपीओ से जुड़ी जानकारी


  • प्राइस बैंड: ₹96 से ₹102 प्रति शेयर

  • न्यूनतम आवेदन: 144 शेयर

  • कंपनी की अनुमानित मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹9,985 करोड़ के आस-पास है.

  • आईपीओ के तहत 2.06 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे, जिनकी कीमत लगभग ₹210 करोड़ होगी.

  • प्रमोटर ग्रुप 0.94 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल कर ₹96 करोड़ जुटाएगा.

  • ऑफर पूरी तरह सब्सक्राइब होने के बाद प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 100% से घटकर लगभग 71% रह जाएगी.


कारोबारी प्रदर्शन
रीगल रिसोर्सेज ने कारोबारी साल 2024-25 में 917.58 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की है. ये कमाई पिछले साल के 601.08 करोड़ रुपये से 53% अधिक है. कंपनी का नेट मुनाफा भी ₹22.14 करोड़ से बढ़कर ₹47.67 करोड़ हुआ है. कंपनी के EBITDA ने ₹112.79 करोड़ का आंकड़ा पार किया जो पिचले वर्ष से दोगुना से भी अधिक है.

कैसी है कंपनी?
कोलकाता हेडक्वार्टर वाली कंपनी रीगल रिसोर्सेज मक्का आधारित उत्पादों जैसे नैचुरल और मॉडिफाइड स्टार्च, मक्का आटा, आइसिंग शुगर, कस्टर्ड पाउडर तथा बेकिंग पाउडर बनाने का काम करती है.

इसका प्रोडक्शन किशनगंज, बिहार में होता है जिसकी क्षमता 750 टन प्रति दिन है. कंपनी घरेलू बाजार के अलावा नेपाल और बांग्लादेश जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सक्रिय है.


ब्रोकर की राय
रिलायंस सिक्योरिटीज और वेंचुरा सिक्योरिटीज ने दोनों ने आईपीओ पर 'सब्सक्राइब' रेटिंग दी है. स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट ने इस निवेश को हाई रिस्क पर दांव लगाने वाले लॉन्गटर्म निवेशकों के लिए बेहतर बताया है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कंपनी की विस्तार योजनाएं और कर्ज प्रबंधन इसे भविष्य में स्थिर विकास की ओर ले जाएंगे.

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP)
अप्रैल 2025 तक रीगल रिसोर्सेज के शेयरों का अनलिस्टेड बाजार में प्रीमियम लगभग 22.5% तक पहुंच गया है, जो निवेशकों के बीच इसके प्रति उत्साह दर्शाता है.

एंकर निवेशक
आईपीओ खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से कंपनी ने लगभग ₹92 करोड़ की भूमिका सफलतापूर्वक जुटाई है, जिसमें कई प्रमुख म्यूचुअल फंड और वेंचर कैपिटल फंड शामिल हैं.

आवंटन और लिस्टिंग


  • आवंटन की अंतिम तारीख: 18 अगस्त 2025

  • शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और NSE पर 20 अगस्त, 2025 को होने की संभावना है.


निवेशक क्या ध्यान रखें
रीगल रिसोर्सेज लिमिटेड का आईपीओ उन निवेशकों के लिए आकर्षक माना जा रहा है, जो मक्का-आधारित कृषि और फूड इंडस्ट्री में निवेश करना चाहते हैं. हालांकि, निवेशकों को बाजार जोखिम और कंपनी की कारोबारी स्थिति का विश्लेषण कर समझदारी से निर्णय लेना चाहिए.



No comments

Powered by Blogger.