Upcoming IPO News: SBI कर रही हो 2 नए IPO लाने पर विचार- जानिए कंपनियों की डिटेल
IPO News: SBI कर रही हो 2 नए IPO लाने पर विचार- जानिए कंपनियों की डिटेल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के चेयरमैन सीएस सेठी ने कहा कि SBI जनरल इंश्योरेंस (SBI General Insurance) और SBI म्यूचुअल फंड ( SBI Mutual Fund) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) पर विचार किया जा रहा है. हालांकि इसके लिए अभी कोई तय टाइमलाइन निर्धारित नहीं की गई है. पीटीआई के अनुसार सेठी ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में SBI जनरल इंश्योरेंस की विशेष हेल्थ इंश्योरेंस ब्रांच के शुभारंभ के दौरान ये बात कही है.
उन्होंने कहा “हमारे पोर्टफोलियो में दो कंपनियां हैं जिन पर हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं- एसेट मैनेजमेंट कंपनी (SBI म्यूचुअल फंड) और SBI जनरल इंश्योरेंस, लेकिन इसकी टाइमलाइन अभी तय नहीं हुई है. ये दोनों कंपनियां लिस्टिंग के लिए मजबूत उम्मीदवार है.'' IPO योजना को लेकर पूछे गए सवाल पर सेठी ने कहा कि SBI जनरल इंश्योरेंस के लिए कोई निश्चित कार्यक्रम अभी तय नहीं है.
अमेरिकी टैरिफ का असर
अमेरिकी टैरिफ के असर पर उन्होंने कहा कि भौगोलिक और सेक्टोरल विविधता के कारण भारतीय एक्सपोर्ट पर इसका सीधा असर सीमित है. हालांकि केमिकल, टेक्सटाइल, जेम्स एंड ज्वेलरी जैसे सेक्टर, जो मुख्य रूप से अमेरिका को एक्सपोर्ट करते हैं, चुनौतियों का सामना कर सकते हैं.
उन्होंने बताया कि बैंकिंग सेक्टर का इन इंडस्ट्री में सीमित एक्सपोजर है. केंद्र सरकार प्रभावित सेक्टरों को सहायता देने के लिए काम कर रही है और यदि टैरिफ मुद्दा लंबा खिंचता है तो बैंक भी जरूरत पड़ने पर सहयोग करेंगे. सेठी ने विश्वास जताया कि टैरिफ से जुड़ी समस्याएं जल्द सुलझ जाएंगी. उन्होंने कहा “सबसे जरूरी बात यह है कि टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता का जल्द समाधान होना चाहिए.”

Disclaimer: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें

Post a Comment